Aapka Rajasthan

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ऊंट से टकराकर सेना की टाटा सफारी पलटी, फुटेज में देंखे मेजर हमजा आरिफ की मौत; दो लेफ्टिनेंट घायल

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ऊंट से टकराकर सेना की टाटा सफारी पलटी, फुटेज में देंखे मेजर हमजा आरिफ की मौत; दो लेफ्टिनेंट घायल
 
जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ऊंट से टकराकर सेना की टाटा सफारी पलटी, फुटेज में देंखे मेजर हमजा आरिफ की मौत; दो लेफ्टिनेंट घायल

राजस्थान के जैसलमेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के एक मेजर की मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि सेना की टाटा सफारी SUV ऊंट से टकराने के बाद चार से पांच बार पलट गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया में हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तुरंत आर्मी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

हादसे में मेजर हमजा आरिफ की मौत

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाहन में सवार दो अन्य लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है।मेजर हमजा आरिफ मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को अभी सिर्फ एक महीना ही हुआ था। उनकी मौत की खबर से परिवार और सेना में शोक की लहर है।

ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे जवान

सदर थाना के एएसआई जगदीश चारण ने बताया कि मेजर हमजा आरिफ अपने साथ दो अन्य जवानों के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान आर्मी स्टेशन के पास अचानक सड़क पर एक ऊंट आ गया।ऊंट से टकराते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टाटा सफारी कई बार पलट गई। हादसे के दौरान गाड़ी करीब पांच बार पलटी खाते हुए लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

आर्मी एरिया में हादसे से बढ़ी चिंता

रेगिस्तानी इलाकों में अक्सर सड़क पर ऊंट और अन्य पशुओं के आने से हादसों का खतरा बना रहता है। जैसलमेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना के जवानों की आवाजाही लगातार रहती है, ऐसे में इस तरह के हादसे सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय माने जाते हैं।सेना और पुलिस की टीम हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वाहन और घटनास्थल की जांच की जा रही है।मेजर हमजा आरिफ की असमय मौत से सेना के जवानों और अधिकारियों ने दुख जताया है। वहीं, घायल दोनों लेफ्टिनेंट का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।