जयपुरवासियों पर चढ़ा आम का खुमार! 120 दिन में खा गए 72 लाख किलो आम, प्रतिदिन इ खपत जान फटी रह जाएंगी आंखें

आम के शौकीनों के लिए यह सीजन बेहद खास रहा। राजधानी जयपुर ने प्रदेश के बाकी जिलों को पीछे छोड़ते हुए आम की खपत में पहला स्थान हासिल किया है। आंकड़ों के मुताबिक सीजन के 120 दिनों में जयपुरवासियों ने कुल 72,20,000 किलो आम खाए। यानी हर दिन औसतन 60,166 किलो आम की खपत हुई। आम की बात करें तो जून महीने में दशहरी किस्म ने सबका दिल जीत लिया।
अलफांसो की जबरदस्त मांग
अकेले जून में ही हर दिन 31,166 किलो दशहरी आम बिके। सीजन में कुल बिक्री 11,15,000 किलो रही। यह किस्म बाजार में जल्दी आ जाती है और अपने स्वाद के कारण सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। पुस और केसर भी पीछे नहीं हैं। हापुस (अलफांसो) सबसे महंगा आम होने के बावजूद इसकी भी जबरदस्त मांग रही। सीजन में कुल 14,50,000 किलो हापुस बिका है।
यूपी और महाराष्ट्र से आता है आम
सफेदा की बात करें तो इसे सीजन का राजा कहा जा रहा है। 120 दिन में 26,10,000 किलो सफेदा आम बिका, यानी औसतन 21,750 किलो प्रतिदिन। राजस्थान में आम की इतनी अधिक खपत के बावजूद 99 फीसदी आम उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत से आता है। राजधानी जयपुर की दांतली सब्जी मंडी पूरे सीजन में सबसे बड़ी आम मंडी के तौर पर जानी जाती है।