Aapka Rajasthan

जयपुर जिला परिषद चुनाव: 8 अक्टूबर से नामांकन शुरू, वीडियो में जाने 57 वार्डों के लिए 5 जगह बनाए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय

जयपुर जिला परिषद चुनाव: 8 अक्टूबर से नामांकन शुरू, वीडियो में जाने 57 वार्डों के लिए 5 जगह बनाए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय
 
जयपुर जिला परिषद चुनाव: 8 अक्टूबर से नामांकन शुरू, वीडियो में जाने 57 वार्डों के लिए 5 जगह बनाए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय

जयपुर जिला परिषद सदस्य के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी। जिला निर्वाचन शाखा ने नामांकन पत्र भरने के लिए जिले में 5 स्थानों पर रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय बनाए हैं। उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। हालांकि, राजकीय अवकाश के दिन नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे।जिला निर्वाचन शाखा की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर जिला परिषद के 57 सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

किस वार्ड के लिए कहां भरे जाएंगे फॉर्म

वार्ड नंबर 1 से 10 तक के उम्मीदवार सीकर रोड स्थित वीकेआई रोड नंबर 5 के रीको कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।वार्ड संख्या 15 से 26 तक के लिए नगर निगम झोटवाड़ा जोन उपायुक्त कार्यालय, खिरणी फाटक में रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय बनाया गया है।वार्ड संख्या 11 से 14 और 51 से 57 तक के उम्मीदवार नगर निगम हवामहल जोन उपायुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल कर सकेंगे।इसी तरह वार्ड संख्या 27 से 37 तक के लिए पंचायत समिति कार्यालय सांगानेर में नामांकन पत्र जमा होंगे। वहीं वार्ड संख्या 38 से 50 तक के उम्मीदवार कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा नंबर 45 में बनाए गए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

13 अक्टूबर होगी नामांकन की आखिरी तारीख

जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में नामांकन जमा करना होगा।निर्वाचन शाखा ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वार्डवार नामांकन केंद्र निर्धारित किए हैं। इससे प्रत्याशी अपने संबंधित वार्ड के अनुसार निर्धारित कार्यालय में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।