Aapka Rajasthan

Jaipur में प्रेमी ने शादी का वादा कर महिला से किया दुष्कर्म

 
Jaipur में प्रेमी ने शादी का वादा कर महिला से किया दुष्कर्म

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर चार सालों तक देहशोषण करता रहा। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया कर रहे हैं।पुलिस ने बताया कि जवाहर सर्किल निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2019 में उसकी मुलाकात कैलाश से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी कैलाश ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। मिलने के बहाने बुलाकर जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

जवाहर सर्किल इलाके में शादी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। - Dainik Bhaskar

शादी करने का झांसा देकर लगातार देहशोषण करने लगा। पिछले 4 साल से शादी के धोखे में रखकर उसके साथ रेप करता रहा। पीड़िता के शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।