Aapka Rajasthan

Jaipur में पति की मौत के बाद शादी के लिए प्रपोज कर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

 
Jaipur में पति की मौत के बाद शादी के लिए प्रपोज कर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर में पति के दोस्त के महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के पति की मौत के बाद पहले घर आकर शादी के लिए प्रपोज किया। शादी का झांसा देकर पिछले कई सालों से रेप करता रहा। प्लाट खरीदकर साथ रहने की कहकर 7.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। खोह नागोरियान थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (खोह नागोरियान) सुरेश यादव कर रहे है। पुलिस ने बताया- खो नागोरियान निवासी 50 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसके पति की आमेर निवासी रामनारायण बागड़ा से दोस्ती थी। दोस्त होने के कारण रामनारायण का घर पर आना-जाना था। साल-2009 में पति का देहांत हो गया। पति की मौत के बाद भी रामनारायण मिलने घर आता था। रामनारायण ने शादी करने के लिए उसे प्रपोज किया। उसका और बच्चों की देखरेख की कहकर शादी करने का वादा कर रेप किया। घर मिलने आने पर शादी का झांसा देकर देहशोषण किया।

खोह नागोरियान इलाके में शादी का झांसा देकर पति के दोस्त ने महिला से रेप किया। - Dainik Bhaskar

प्लाट खरीदने के बहाने 7.50 लाख रुपए ऐंठ लिए

लम्बे समय तक देहशोषण के दौरान प्लाट खरीदकर साथ रहने के लिए उसके नाम से प्लाट खरीदने की कहा। प्लाट खरीदने के बहाने 7.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। प्लाट खरीदकर साथ रहने के दौरान शादी करने का दबाव बनाने पर टालमटोल करता रहा। प्लाट की रजिस्टरी भी उसके नाम होने का पता चलने पर तकाजा किया। शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।