Aapka Rajasthan

Jaipur 14 दिन बचे, हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा वोटरों से मिलेंगे तो बात बनेगी

 
Jaipur 14 दिन बचे, हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा वोटरों से मिलेंगे तो बात बनेगी
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर में लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का प्रचार जोर-शोर से जारी है। प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए 14 दिन बचे हैं। ऐसे में जयपुर लोकसभा सीट की 8 विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करना प्रत्याशियों के लिए चुनौती से कम नहीं है। जयपुर सीट पर करीब 22.87 लाख मतदाता हैं। यानी पूरे मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रत्याशियों को रोज करीब डेढ़ लाख लोगों से संपर्क करना होगा। ऐसे में प्रत्याशी ऐसा स्थान चुन रहे हैं, जहां एक साथ सैकड़ों लोगों से मुलाकात हो सके। इसके लिए वे मंदिर, चाय की थड़ी या पार्क में जा रहे हैं। यहां बैठकर मतदाताओं से वोट मांग कर रहे हैं। जयपुर सीट की बात करें तो प्रत्याशी गोविंददेवजी मंदिर, अक्षरधाम , ताड़केश्वर जी, मोतीडूंगरी मंदिर जा रहे हैं। सेंट्रल पार्क, सिटी पार्क सहित बड़े इलाकों के पार्कों में जाकर भी प्रचार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

कम समय में अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। सुबह-शाम के प्रचार की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगी टीम शहर की कॉलोनियों के ग्रुप में भी प्रचार कर रही है।

जयपुर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की नजर

प्रचार में गर्मी बन रही अड़चन

लोकसभा चुनाव के समय बढ़ता तापमान भी प्रत्याशियों के प्रचार में अड़चन पैदा कर रहा है। जयपुर में इन दिनों तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इससे बचने के लिए प्रत्याशियों को अलसुबह पांच बजे उठकर शहर के पार्र्कों की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं, शाम होते-होते मंदिरों में जाना पड़ रहा है। इसके अलावा बड़ी कॉलोनियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां एक साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है।

हर मकान पर दस्तक देना भी चुनौती

राजधानी जयपुर में पचास लाख आबादी पर करीब 8.15 लाख मकान हैं। आठ विधानसभा के हिसाब से प्रति क्षेत्र औसत करीब 81500 मकानों का है। ऐसे में चौदह दिन में हर प्रत्याशी को रोजाना करीब 3400 मकानों तक पहुंचना होगा।

विधानसभा पुरुष महिला कुल

हवामहल 1,38,397 1,24,991 2,63,399

विद्याधर नगर 1,84,482 1,70,990 3,55,475

सिविल लाइंस 1,27,670 1,20,637 2,48,325

किशनपोल 1,02,220 93,752 2,48,325

आदर्श नगर 1,43,502 1,29,902 2,73,430

मालवीय नगर 1,12,522 1,07,550 2,20,072

सांगानेर 1,90,228 1,74,129 3,64,357

बगरू 1,91,830 1,74,476 3,66,313

कुल 11,90,851 10,96,417 22,87,350