Aapka Rajasthan

Jaipur ई-टू-व्हीलर पर सब्सिडी 15 हजार रुपये कम होने से 13 हजार कम खरीदे गए वाहन

 
Jaipur ई-टू-व्हीलर पर सब्सिडी 15 हजार रुपये कम होने से 13 हजार कम खरीदे गए वाहन
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर राजस्थान में ई-दोपहिया वाहनों की खरीद पिछले साल की तुलना में करीब 13 हजार घटी है। चार साल से बढ़ने का सिलसिला चल रहा था, लेकिन अचानक खरीद घटने लग गई। लोगों का ई-वाहनों के प्रति रुझान कम होने का बड़ा कारण सरकार द्वारा प्रति ई-वाहन सब्सिडी 35 हजार रुपए की जगह 20 हजार रुपए करना सामने आया। हालांकि, ई-वाहनों के प्रति जागरूकता ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु के बाद राजस्थान को टॉप 5 राज्यों में ला दिया है। यह हाल ही जारी रिपोर्ट में सामने आया। 2022 में राजस्थान में 61793 ई-2व्हीलर्स लोगों ने खरीदे। वहीं 2023 में 6 फरवरी तक 48852 ई-2व्हीकल्स खरीदे जा चुके। मार्च अंत तक यह आंकड़ा भी 55 हजार पार जा सकता है। पिछले साल से करीब 13 हजार ई-व्हीकल्स कम खरीदे गए। लेकिन 2019 की तुलना में 9 गुना यानी 900 प्रतिशत बढ़ोतरी हो चुकी है। यह अप्रत्याशित हैं।

2022-23 में ई वाहन खरीद वाले देश के टाप-5 राज्य

राज्य खरीदे

महाराष्ट्र 138816
कर्नाटक 102984
गुजरात 75703
तमिलनाडु 65770
राजस्थान 61793
सरकार ने फेम-2 स्कीम में घटाई थी 15% सब्सिडी

मई 2023 में फेम-2 स्कीम के तहत प्रोत्साहन को घटाकर 10,000 रु. प्रति किलोवाट घंटा कर दिया। यानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एक्स-फैक्ट्री प्राइस का 15 प्रतिशत तय कर दिया गया। वैसे फेम-2 स्कीम के लिए 2019 से मार्च 2024 के बजटीय सहायता 10 हजार करोड़ रु. तय है। प्रदेश में सरकार ने दोपहिया के लिए 5000 रुपए से 10,000 रुपए, तिपहिया खरीद के लिए 10,000 से 20,000 रुपए की एसजीएसटी राशि की प्रतिपूर्ति की घोषणा की थी। 2022 में चार पहिया के लिए 30,000-50,000 रु. अनुदान की घोषणा की थी।

5 साल में बढ़ी खरीद

2019-20 6,627
2020-21 5,599
2021-22 23,451
2022-23 61793
2023-24 48852

सब्सिडी कम होने का असर : साई गिरधर

दो पहिया ई-वाहनों पर पहले 35 हजार रु. सब्सिडी मिलती थी। पिछले साल 15% की कमी की गई। अब 35 हजार की जगह 20 हजार रुपए ही सब्सिडी मिलती है। दो पहिया के क्रेता के लिए तो 15 हजार रुपए बहुत मायने रखते हैं। सब्सिडी कटौती खत्म करनी चाहिए। प्रयास चल रहे हैं।