Aapka Rajasthan

जयपुर बनेगा सिल्वर कारोबार का ग्लोबल हब, नवंबर में पहली बार होगा JSA सिल्वर शो; वीडियो में जाने CM भजनलाल शर्मा ने लॉन्च किया पोस्टर

जयपुर बनेगा सिल्वर कारोबार का ग्लोबल हब, नवंबर में पहली बार होगा JSA सिल्वर शो; वीडियो में जाने CM भजनलाल शर्मा ने लॉन्च किया पोस्टर
 
जयपुर बनेगा सिल्वर कारोबार का ग्लोबल हब, नवंबर में पहली बार होगा JSA सिल्वर शो; वीडियो में जाने CM भजनलाल शर्मा ने लॉन्च किया पोस्टर

राजस्थान की राजधानी जयपुर पहली बार देश के सबसे बड़े सिल्वर व्यापारिक आयोजनों में से एक JSA सिल्वर शो की मेजबानी करने जा रहा है। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (JSA) की ओर से आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी का पोस्टर मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने लॉन्च किया। यह तीन दिवसीय आयोजन 22 से 24 नवंबर 2026 तक बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

250 से अधिक एग्जीबिटर्स और 10 हजार से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि इस आयोजन में देश और विदेश से 250 से अधिक एग्जीबिटर्स हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 10 हजार से अधिक B2B बायर्स और विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान सिल्वर ज्वेलरी, आर्टिकल्स, होम डेकोर, उपहार सामग्री और उद्योग से जुड़े नवीनतम डिजाइनों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

राजस्थान के सिल्वर उद्योग को मिलेगा नया मंच

एसोसिएशन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जयपुर और राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना, व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना और स्थानीय कारीगरों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। इससे प्रदेश के पारंपरिक चांदी उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

अब जयपुर आएंगे देश-विदेश के खरीदार

अब तक राजस्थान के सिल्वर कारोबारी अपने उत्पादों के प्रदर्शन और व्यापार के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य राज्यों में आयोजित प्रदर्शनियों पर निर्भर रहते थे। लेकिन पहली बार इस स्तर का सिल्वर शो जयपुर में आयोजित होने से देश और विदेश के खरीदार सीधे राजस्थान पहुंचेंगे।इससे व्यापारिक नेटवर्क मजबूत होगा और स्थानीय उद्योगों को नए ग्राहकों एवं निर्यात के अवसर मिलने की संभावना है।

निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आयोजकों का मानना है कि इस मेगा इवेंट से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और सिल्वर उद्योग से जुड़े कारीगरों, निर्माताओं तथा व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही होटल, पर्यटन, परिवहन और अन्य सेवा क्षेत्रों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

जयपुर की वैश्विक पहचान होगी मजबूत

जयपुर पहले से ही रत्न एवं आभूषण उद्योग के लिए विश्वभर में अपनी पहचान रखता है। अब JSA सिल्वर शो के माध्यम से शहर को सिल्वर ट्रेड के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। उद्योग जगत का मानना है कि यह आयोजन राजस्थान के पारंपरिक शिल्प, स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा और सिल्वर कारोबार को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन भविष्य में सिल्वर उद्योग का वार्षिक प्रमुख व्यापारिक मंच बनेगा और जयपुर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सिल्वर व्यापार मानचित्र पर भी नई पहचान दिलाएगा।