Aapka Rajasthan

Jaipur दो दशक पहले शुरू हुई, नो व्हीकल जोन की कवायद नए सिरे से की जा रही

 
Jaipur दो दशक पहले शुरू हुई, नो व्हीकल जोन की कवायद नए सिरे से की जा रही
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर  राजधानी में नो व्हीकल जोन विकसित करने के लिए जेडीए ने कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में मालवीय नगर पुलिया के आस-पास के हिस्से को नो व्हीकल जोन किए जाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि, यहां वाहनों की पार्किंग प्रोजेक्ट में बाधा है। इसको लेकर जेडीए विकल्प तलाश रहा है। मालवीय नगर पुलिया के आस-पास के क्षेत्र के अलावा अन्य दो विकल्प जेडीए के अधिकारी और तलाश रहे हैं। अधिकारियों का ध्यान ज्यादा भीड़ वाले इलाकों को नो व्हीकल जोन विकसित करने पर है। हालांकि, राजधानी में नो व्हीकल जोन की शुरुआत 20 वर्ष पहले हो गई थी। बापू बाजार को नो व्हीकल जोन बनाया था। लेकिन, कुछ ही महीने में इस प्रोजेक्ट ने दम तोड़ दिया। अब नए सिरे से कवायद की जा रही है। क्योंकि शहर में पैदल चलने वालों के लिए जगह सुरक्षित नहीं है।

ये योजना धरातल पर नहीं

● चौड़ा रास्ता और किशनपोल बाजार को जोड़ने वाले जिस हैरिटेज वॉक वे को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया था।

● गोविंददेवजी मंदिर से जंतर-मंतर तक के हिस्से को भी नो व्हीकल जोन घोषित किया गया था।

हुआ कुछ नहीं: 2019-20 के बजट में परकोटे को ध्यान में रखते हुए नो व्हीकल जोन की घोषणा की गई थी। नवबर, 2019 में तत्कालीन सीएस डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।