Aapka Rajasthan

Jaipur शंकराचार्य ने गौ प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा निकालकर दिया गौ रक्षा का संदेश

 
Jaipur शंकराचार्य ने गौ प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा निकालकर दिया गौ रक्षा का संदेश

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने जयपुर प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को गौमाता प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा निकाली। इस संकल्प यात्रा को भक्तों ने प्रभात फेरी का नाम दिया।

प्रभात फेरी आत्माराम भवन महेश नगर से 3 किलोमीटर तक निकाली गई। इसमें शहर के भक्तों सहित गौ सेवा दल व हिन्दू सनातनियों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान रास्ते मे राम मंदिर व कृष्ण मंदिर पर शंकराचार्य ने दर्शन पूजन भी किया। इस दौरान शंकाराचार्य ने गौ सेवा और गौ रक्षा का संदेश दिया। वहीं गौ भक्तों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए नारे लगाएं।

खबरें और भी हैं...