Aapka Rajasthan

जयपुर रोड रेज मामला, वीडियो में देखें बाइक में तोड़फोड़ करने वाली युवती ने माफीनामा देकर मांगी माफी

जयपुर रोड रेज मामला, वीडियो में देखें बाइक में तोड़फोड़ करने वाली युवती ने माफीनामा देकर मांगी माफी
 
जयपुर रोड रेज मामला, वीडियो में देखें बाइक में तोड़फोड़ करने वाली युवती ने माफीनामा देकर मांगी माफी

जयपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए रोड रेज के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक में तोड़फोड़ करने वाली युवती को चिन्हित कर लिया है। आरोपी युवती के खिलाफ अब कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पिछले 3 से 4 दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवती सड़क किनारे खड़ी एक रॉयल एनफील्ड बाइक को नुकसान पहुंचाती नजर आ रही थी। वीडियो में देखा गया कि युवती पहले हेलमेट से और बाद में पत्थर उठाकर बाइक पर वार करती है।

इस दौरान बाइक मालिक द्वारा बार-बार रोकने और समझाने की कोशिश की गई, लेकिन युवती लगातार आक्रामक बनी रही और तोड़फोड़ करती रही। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवती की पहचान कर ली गई है। जांच के दौरान युवती ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और पुलिस के समक्ष लिखित माफीनामा पेश किया है।

इसके साथ ही युवती का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने व्यवहार के लिए माफी मांगती दिखाई दे रही है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि माफी मांगने के बावजूद कानून के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की आक्रामकता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर बढ़ती रोड रेज की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।