Aapka Rajasthan

Jaipur ‘मातृ भूमि के लिए क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते दी प्राणों की कुर्बानी’

 
Jaipur ‘मातृ भूमि के लिए क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते दी प्राणों की कुर्बानी’

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर मदर्स डे के मौके पर रविवार को विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम हुए। इस दौरान वक्ताओं ने जीवन में मां की भूमिका के बारे में बताया। साथ ही माता-पिता की सेवा करने का आह्वान किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से बड़ी चौपड़, हवामहल रोड पर पुरानी विधानसभा के सामने स्थित रामचंद्र मंदिर में सामाजिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वेद पाठियों ने रूद्र अष्टाध्याय सहित अन्य वेद मंत्रों का उच्चारण किया। साथ ही कई भक्ति रचनाओं की प्रस्तुति दी। साध्वी लोकेशा भारती ने प्रेरक प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मातृ भूमि की रक्षा के लिए क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते प्राणों की कुर्बानी दे दी। कई क्रांतिकारियों का उदाहरण देकर उन्होंने श्रेष्ठ कर्म करने पर जोर दिया। साथ ही कर्म के प्रकार भी बताए। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में भगवान कृष्ण जैसे गुरु की आवश्यकता है।

जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन जोन 2 की ओर से राजधानी में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष राजोल तापडिया व सचिव मंजू मंत्री ने बताया कि सदस्यों ने मां से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उमा परवाल, उमा सोमानी, सविता राठी, उषा जाखोटिया व स्नेहलता साबू सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।