Aapka Rajasthan

Jaipur तीरंदाजी में राजस्थान की माया बिश्नोई ने भारत को दिलाया रजत पदक

 
Jaipur तीरंदाजी में राजस्थान की माया बिश्नोई ने भारत को दिलाया रजत पदक

जयपुर न्यूज़ डेस्क, कोरिया में आयोजित जूनियर एशिया कप में भारतीय तीरंदाजी महिला कंपाउंड टीम ने रजत पदक जीता है। भारतीय टीम में बीकानेर की माया बिश्नोई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई। राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत और मंगोलिया के बीच हुआ।

इसमें 225 अंकों के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल मुकाबला कजाकिस्तान के साथ हुआ। इसमें भारतीय टीम ने 231 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला मेजबान कोरिया के साथ हुआ। इस मुकाबले में भारत ने 232 अंकों के साथ सिल्वर पदक प्राप्त किया। माया बिश्नोई के पदक प्राप्त करने पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के के जादम, तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्याम सुंदर स्वामी सहित तीरंदाजी खेल से जुड़े पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।