Aapka Rajasthan

Jaipur राजस्थान का जामताड़ा बना भरतपुर साइबर अपराधों का दूसरा बड़ा केंद्र, देश के 16% केस यहीं से

 
;

जयपुर न्यूज़ डेस्क, साइबर अपराधों में राजस्थान का भरतपुर जिला देश में नंबर एक पर आ गया है। देश में हाेने वाले साइबर अपराधों के 16 प्रतिशत मामले अकेले भरतपुर से आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने गत तीन वर्ष के साइबर अपराधों के डेटा काे एकत्र कर सूची जारी की है।गृह मंत्रालय की ओर से जारी साइबर अपराधों की रिपोर्ट में देश में पंजीकृत कुल साइबर अपराधों में से 54.1 प्रतिशत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाे रहे हैं। इन स्थानों में सबसे अधिक 16 प्रतिशत ले अकेले भरतपुर से सामने आए हैं।इसके बाद मथुरा से 14 प्रतिशत, नूंह से 12 प्रतिशत और गुरुग्राम व अलवर में 12 प्रतिशत मामले सामने आए हैंं। झारखंड के देवधर में 10 प्रतिशत, गिरडीह व बोकारों में 4.8, जामताड़ा के करमाटांड़ में 2.4 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

जामताड़ा के बाद मेवात साइबर अपराधों का सेंटर

देश में झारखंड के जामताड़ा के बाद अब तीन राज्यों राजस्थान, हरियाणा व यूपी में फैला मेवात क्षेत्र साइबर अपराधियों के नए केंद्र के रूप में उभरा है। देश में दर्ज हाेने वाले साइबर अपराधों में 81 प्रतिशत मामले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फैले मेवात में हाे रहे हैं। साइबर अपराधों में झारखंड के जामताड़ा क्षेत्र में 26 प्रतिशत साइबर अपराध हाे रहे हैं। झारखंड के बाद हरियाणा के मेवात क्षेत्र में 22.1 प्रतिशत और राजस्थान के मेवात क्षेत्र में 20.1 प्रतिशत साइबर अपराध हाे रहे हैं।