Aapka Rajasthan

Jaipur परशुराम जयंती पर राज, रवि और रोहिणी नक्षत्रों का रहेगा संयोग

 
Jaipur परशुराम जयंती पर राज, रवि और रोहिणी नक्षत्रों का रहेगा संयोग

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर अक्षय तृतीया शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस बार राजयोग, रवियोग एवं उच्च राशि के चंद्रमा के साथ रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। वैसे तो यह अबूझ सावा है। ऐसे में शुक्र एवं गुरू ग्रह के तारे अस्त होने के बाद भी मांगलिक कार्य होंगे। इस तिथि का 10 मई को प्रात: 4 बजकर 18 मिनट पर शुभारंभ होगा।

Parshuram Jayanti 2023 : परशुराम जयंती पर जरूर करें ये विशेष आरती, मिलेगा  ज्ञान | Parshuram Jayanti 2023 : Date, Significance and Aarti IN Hindi -  Hindi Oneindia

भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान परशुराम जी का अभिषेक के बाद महाआरती, शोभायात्रा, रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह सहित कई तरह के आयोजन होंगे। इससे पहले सुबह परशुराम जी की पूजा-अर्चना, अभिषेक और हवन होगा। इसके बाद जयकारों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। अल्का सिनेमा, रोड नम्बर दो, लाल डिब्बा चौराहा, मुरलीपुरा सर्किल, केडिया पैलेस चौराहा होते हुए शोभायात्रा रामेश्वरधाम स्थित गौड़ विप्र समाज भवन पहुंचेगी। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जयंती पर आगरा रोड सहित कई अन्य स्थानों पर महाआरती की जाएगी। प्रदेश संगठन महामंत्री जगन्निधि जत्ती ने बताया कि महेशनगर और आगरा रोड पर भगवान परशुराम की 1100 दीपों से महाआरती की जाएगी।