Aapka Rajasthan

जयपुर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीडियो में जाने दो जगह छापेमारी में भारी मात्रा में सामग्री जब्त

जयपुर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीडियो में जाने दो जगह छापेमारी में भारी मात्रा में सामग्री जब्त
 
जयपुर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीडियो में जाने दो जगह छापेमारी में भारी मात्रा में सामग्री जब्त

राजधानी जयपुर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। इस संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त की गई और एक कैफे संचालिका को गिरफ्तार किया गया है।डीएसटी जयपुर साउथ, थाना महेश नगर और थाना अशोक नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने 29 अप्रैल को महेश नगर थाना क्षेत्र के स्वेज फार्म स्थित टेडी क्लब पर छापा मारा, जहां से 7 हुक्के, 41 पाइप, 6 चिलम और भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर बरामद किए गए।

इसके बाद अशोक नगर थाना क्षेत्र के सी-स्कीम स्थित अरालिया कैफे एंड लॉज पर भी पुलिस ने दबिश दी। यहां से 2 हुक्के, 7 पाइप, 2 चिलम और हुक्का फ्लेवर जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैफे संचालिका को मौके से गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा, मौके पर हुक्का पीते पाए गए तीन अन्य युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि इन कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद यह संयुक्त अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन जगहों पर नाबालिगों या नियमों के उल्लंघन के अन्य मामले तो नहीं हो रहे थे।फिलहाल दोनों स्थानों को सील करने की प्रक्रिया भी जारी है और पुलिस ने सभी संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।