Aapka Rajasthan

Jaipur पुलिस नाकाबंदी में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

 
Jaipur पुलिस नाकाबंदी में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एक देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने के मामले में 3 लोगों को गिरतार किया है। डीसीपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि मूलत: आमेर रोड स्थित गांधी मार्ग पर गन हाउस हाल नगर निगम कॉलोनी निवासी सिराज अहमद उर्फ बंदूक, ईदगाह कच्ची बस्ती निवासी अयूब खान व कर्बला स्थित हुसैन मार्केट बीबी फातिमा कॉलोनी निवासी अब्दुल सुफियान को गिरतार किया। आरोपियों से 1 पिस्टल व 3 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

चारपाई के विवाद में सौतेले बेटे ने कर दी थी मां की हत्या

कानोता के ग्राम फालियावास में चारपाई के विवाद में सौतेले बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरतार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कहासुनी व विवाद होने पर बेटे ने मां को सिर के बाल पकड़कर खींचा तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाया। इसके बाद आरोपी ने पत्थर उठाकर मां के सिर में मार दिया। चोट के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 4 मई को मृतका के सगे बेटे श्रवण लाल उर्फ मुकेश महावर (34) निवासी रामगढ़ पचवारा, दौसा हाल ग्राम फालियावास, कानोता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह शिवदासपुरा में मजदूरी करने गया हुआ था, तभी घर पर झगड़ा होने की सूचना मिली। घर लौटा तो मां बरदी देवी अचेतावस्था में कमरे में थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सौतेले भाई मगन महावर ने पत्थर मारकर उसकी मां की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी मगन महावर को सोमवार को गिरतार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हत हत्या के बाद आरोपी बेटा भाग गया था। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि मां-बेटे के बीच चारपाई को लेकर झगड़ा हो गया था।