Aapka Rajasthan

Jaipur शेखावाटी में फिर पारे की उलटी चाल,कई इलाकों में रात के तापमान में हुई गिरावट

 
शेखावाटी में फिर पारे की उलटी चाल...

जयपुर न्यूज़ डेस्क, पहाड़ों से होकर मैदानों तक पहुंच रही सर्द हवा के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर सर्द होने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में दो तीन डिग्री तक गिरावट हुई। हालांकि अब भी कई जिलों में दिन और रात में पारा स्थिर रहा है लेकिन हवा में प्रदुषित हवा से छाई स्मॉग ने दिन में धूप की तपिश कम दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटे में दिन और रात में तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है।

खावाटी अंचल में फिर गिरा पारा
बीती रात शेखावाटी अंचल में तेज हवाएं चलने पर पारे में फिर से गिरावट दर्ज हुई। सीकर जिले में पारा दो डिग्री गिरा। 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। फतेहपुर कस्बे में बीती रात पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिलानी 11.1, चूरू 11.2 और संगरिया में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गयां

पिंकसिटी में पारा गरम, मौसम सर्द
राजधानी में बीते 24 घंटे में दिन और रात में पारा स्थिर रहने के बावजूद मौसम का मिजाज सर्द रहा। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा। हवा में नमी बढ़ने पर सुबह शाम में सर्द मौसम का अहसास शहरवासियों को हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज शहर में पारा सामान्य रहने और दिन में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।

बड़े बदलाव से इनकार
मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन प्रदेश में मौसम के मिजाज बड़े बदलाव से इनकार किया है। अधिकांश जिलों में अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने और दिन व रात के तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने की संभावना है।