Aapka Rajasthan

Jaipur बेटी को गोद में लेकर रैंप पर उतरी मां, अनोखा फैशन शो

 
Jaipur बेटी को गोद में लेकर रैंप पर उतरी मां, अनोखा फैशन शो

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर में शुक्रवार रात अनोखा फैशन शो हुआ। इसमें एक मां ने अपनी बेटी को गोद में लेकर रैंप वॉक की। साथ में बेटा हाथ पकड़कर चलता रहा। शो में पांच से छह साल के बच्चों ने भी अपने पैरेंट्स के साथ रैंप वॉक की। वहीं, देश विदेश से आए मॉडल्स डॉग्स के साथ रैंप पर उतरे और कपड़ों का कलेक्शन शोकेस किया। शुक्रवार रात बारिश के बाद हुए इस फैशन शो में ग समर कलेक्शन को शोकेस किया। दरअसल, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन की ओर से नारायण निवास स्थित पल्लाडियो में फैशन शो आयोजित किया गया। वोग इंडिया के सहयोग से हुए इस फैशन शो में कपड़ों को स्टाइल अंदाज में शोकेस किया।

शो में जयपुर की फैमिलीज ने भी हिस्सा लिया और रैंप वॉक कर कलेक्शन प्रस्तुत किया।


परिवार की एकजुटता का संदेश दिया

यह कार्यक्रम फैशन की शाम को परिवार की एकजुटता का संदेश देता भी नजर आया। 'बी फैमिली' के मूल भाव के तहत यह शो आयोजित किया गया, जिसमें प्रोफेशनल मॉडल्स के अलावा शहर के कई इंफ्लुएंसर्स और फैमिली मेंबर्स ने रैंप पर अपने अंदाज ए बयां से सुर्खियां बटोरी। इस शो में शहर के कई बड़े नामचीन फैशन डिजाइनर्स और फैशन लवर्स शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोग जैसे मार्केटर से इन्फ्लुएंसर बनीं मार्सेला बाउर, डिजाइनर आशना वासवानी, फैशन डायरेक्टर तेजेश्वर राजपूत, सीए नंदिनी जैसवानी, जेन जेड इन्फ्लुएंसर, ऐशविना, पार्थ और खुशी भी शामिल हुए।


यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन के एमडी रामप्रसाद ने बताया कि हमें जयपुर में समर स्प्रिंग कलेक्शन को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। हमने हर वर्ग के लिए कलेक्शन तैयार किया है। इसमें मेंस वियर, लेडीज गारमेंट्स और किड्स वियर शामिल है। इस शो को हमने जयपुर की कई नामचीन फैमिलीज के जरिए ही प्रस्तुत किया। इस शो को फैमस कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह तोमर ने डिजाइन और कोरियोग्राफ किया।