Aapka Rajasthan

सफर में अचानक रुकी जयपुर मेट्रो! अन्दर बैठे लोगों में मची अफरा-तफरी, जानिए ऐसा क्यों हुआ ?

 
सफर में अचानक रुकी जयपुर मेट्रो! अन्दर बैठे लोगों में मची अफरा-तफरी, जानिए ऐसा क्यों हुआ ?

जयपुर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 5:20 बजे शुरू होती हैं। जयपुर मेट्रो प्रतिदिन रात 10 बजे तक मानसरोवर और बड़ी चौपड़ के बीच संचालित होती है। सोमवार सुबह 7 जुलाई को जयपुर मेट्रो सामान्य रूप से संचालित हुई, लेकिन यह मेट्रो बीच में ही फंस गई। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से बड़ी चौपड़ के लिए रवाना हुई ट्रेन श्याम नगर स्टेशन से कुछ दूर आगे जाकर रुक गई। यानी राम नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने से पहले ही मेट्रो रुक गई। बीच में मेट्रो रुकने से यात्री घबरा गए।

तकनीकी कर्मचारियों को बुलाकर ट्रेन को स्टेशन पर लाया गया
जयपुर मेट्रो जब श्याम नगर और रामनगर मेट्रो स्टेशन के बीच रुकी, तो चालक ने तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया। तकनीकी कर्मचारियों के कर्मचारी श्याम नगर और रामनगर स्टेशन के बीच पहुंचे। किसी तरह ट्रेन को धक्का देकर आगे बढ़ाया गया और स्टेशन पर पहुंचाया गया। तकनीकी समस्या को ठीक करने में काफी समय लग गया। इस दौरान सौ से अधिक यात्री परेशान हुए। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर चले गए और अन्य वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें जयपुर जंक्शन से ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन जयपुर मेट्रो बीच में ही रुक जाने के कारण वे लेट हो गए और उनकी ट्रेन छूट गई।

बिजली आपूर्ति ठीक न होने के कारण फंसी

जयपुर मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि मेट्रो संचालन में कुछ तकनीकी समस्या थी, जिसके कारण कुछ समय के लिए मेट्रो संचालन प्रभावित हुआ। बाद में इस तकनीकी समस्या को दूर कर दिया गया, जिसके बाद संचालन सही तरीके से चल रहा है। जानकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो को बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं मिल पा रही थी, जिसके कारण संचालन प्रभावित हुआ। एक बार नहीं, बल्कि कई बार सुबह मेट्रो के अलग-अलग ट्रिप में इस तरह की समस्या आई। हालांकि, सुबह 9 बजे के बाद संचालन ठीक बताया जा रहा है।

मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक चलती है जयपुर मेट्रो

जयपुर मेट्रो मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक चलती है। पहली ट्रिप मानसरोवर से सुबह 5:15 बजे शुरू होती है, जबकि आखिरी ट्रिप बड़ी चौपड़ से रात 10:15 बजे शुरू होती है। मेट्रो में रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। मानसरोवर और बड़ी चौपड़ के बीच 11.3 किमी की दूरी में कुल 11 स्टेशन हैं, जिनमें मानसरोवर और बड़ी चौपड़ के अलावा न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप, चांदपोल और छोटी चौपड़ शामिल हैं।