Jaipur दिन में सूरज से गर्मी सुबह-शाम हल्की ठंड, रात में ठंड बरकरार

सुबह आसमान साफ, दिन में तेज धूप, शाम को हल्के बादल
रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा। दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का असर रहा। शाम को हल्के बादल जरूर छाए। 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था जोकि अब तक 28.0 सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार कम है, ऐसे में मौसम परिवर्तन की संभावना कम है। उत्तरी हवाओं का प्रभाव भी कम रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार
10 फरवरी- मौसम साफ रहने का अनुमान है, तेज धूप रहेगी।11 फरवरी- मौसम साफ रहेगा, सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ेगी।12 फरवरी -आसमान साफ रहने के साथ ही दिन में तेज धूप रही।मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी तेज होगी।
जयपुर | मौसम साफ होते ही अब सर्दी का मौसम विदा होने लगी है। बीते चार दिन में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई आैर दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 28.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जोकि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकार्ड हुआ, यह सामान्य स्तर पर है। बीते चौबीस घंटे में रात के पारे में न गिरावट दर्ज हुई न ही बढ़ोतरी। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।