Aapka Rajasthan

Jaipur Gold Silver Price: आज सोने के दामों में फिर आई गिरावट चांदी भी 1700 रूपए लुढ़की, जाने क्या है आज के ताजा भाव ?

 
Jaipur Gold Silver Price: आज सोने के दामों में फिर आई गिरावट चांदी भी 1700 रूपए लुढ़की, जाने क्या है आज के ताजा भाव ?

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। अक्षय तृतीया के बाद लगातार तीन दिनों से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में राहत है। आज सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत स्थिर है। आपको बता दें कि कल दोनों की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। ज्वैलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में कमी आने से आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है। ज्वैलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले दोनों कीमती धातुओं की कीमतें एक लाख रुपए तक चली गई थीं। सोने ने कीमत वृद्धि के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी चांदी शुरुआत में ही एक लाख रुपए को पार कर गई है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। आज इनमें बदलाव हुआ है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें, आज 3 मई को ये हैं सोने और चांदी के भाव।

सोने में नरमी और चांदी के भाव पर ब्रेक
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज शुद्ध सोने के भाव में 300 रुपए की गिरावट आई है, जबकि कल 2000 रुपए की नरमी आई थी, लगातार भाव में कमी के बाद अब इसके भाव 96,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा आभूषण सोने के भाव में भी आज 300 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद इसके भाव 89,100 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं चांदी के भाव में कल 1700 रुपए की गिरावट के बाद इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि लंबे समय बाद सोने और चांदी में एक साथ रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद अब चांदी का भाव 96,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

निवेश मांग में बढ़ोतरी
ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि महंगाई के बाद भी ग्राहक सोना खरीद रहे हैं, खास तौर पर अक्षय तृतीया और आने वाले शादियों के सीजन के चलते। इस सीजन में निवेश मांग मजबूत रही और यह साल-दर-साल 7 फीसदी बढ़कर 46.7 टन पर पहुंच गई। गोल्ड ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड, सिक्के और बार ने मांग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि अभी मांगलिक कार्य चल रहे हैं। इसके चलते बाजार में फिर से रौनक आ गई है। इस सीजन में सोने के मुकाबले चांदी की मांग ज्यादा है। आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव कभी बढ़ेंगे तो कभी घटेंगे।