Jaipur Gold Silver Price : शादी-ब्याह रुकते ही सोना-चांदी के दामों में छाई मंदी, जानिए क्या है आज के ताजा भाव ?
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट आने लगी है। मलमास शुरू होने के कारण अगले चार महीने तक शुभ कार्यों के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। ऐसे में अगले 4 महीने तक दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है। अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर चल रही चांदी की कीमत आज स्थिर है। वहीं, पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि सोने में गिरावट के बाद इसकी कीमत एक लाख रुपए से नीचे आ गई है। इसके अलावा चांदी की कीमत पिछले कई हफ्तों के उच्चतम स्तर पर है। ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशक अभी भी सोने और चांदी को तरजीह दे रहे हैं। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। सोने और चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें, आज 7 जुलाई को ये हैं सोने-चांदी के भाव।
सोने-चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा बाजार में आज कीमती धातुओं के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 2 दिनों से शुद्ध सोने के भाव स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में इसका भाव 99,800 रुपए प्रति दस ग्राम है। इसके अलावा आज आभूषण सोने के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में इसका भाव 93,000 रुपए प्रति दस ग्राम बना हुआ है। वहीं चांदी का भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है। कल इसमें 200 रुपए की तेजी के बाद आज इसकी कीमतों पर भी ब्रेक लग गया है। ऐसे में अब इसका भाव 110700 रुपए प्रति किलोग्राम है।
हल्के आभूषणों को तरजीह दे रहे लोग
ज्वैलर पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली। लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद आम लोग हल्के आभूषणों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इसके अलावा सोने की जगह चांदी की खरीदारी ज्यादा हुई। ज्वैलर्स ने बताया कि पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में चांदी की मांग ज्यादा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शुभ कार्यों पर रोक के चलते इसकी कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।
