Aapka Rajasthan

Jaipur Gold Price Update: सोने की कीमतों में आने वाली है बड़ी गिरावट, जानिए क्यों खरीद से बचने की दी जा रही सलाह

 
Jaipur Gold Price Update: सोने की कीमतों में आने वाली है बड़ी गिरावट, जानिए क्यों खरीद से बचने की दी जा रही सलाह

इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सोने-चांदी की कीमतों में यह उछाल लंबे समय तक जारी नहीं रहेगा। अनुमान है कि साल के अंत तक जयपुर में सोना 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है। इस साल सोना करीब 30% महंगा हो चुका है। साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है। इसके चलते जयपुर में सोना 85 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिकेगा। 2025 के अंत और 2026 में सोने की निवेश मांग में कमी आने की संभावना है। अब तक देश में सोने की कीमत 1.05 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच चुकी है।

जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी। यह गिरावट लगभग ₹3000 से ₹3500 तक होगी। जयपुर में आभूषण सोने की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 93,001 रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी की कीमतें अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर हैं। आज इसमें 700 रुपये का उछाल आया है। ऐसे में अब इसकी कीमत 110700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

सोने की कीमतों को लेकर सिटीबैंक का नया अनुमान
सिटीबैंक ने अगले 6 से 12 महीनों के लिए सोने की संभावित कीमतों में कटौती की है और नया अनुमान 3,000 डॉलर से घटाकर 2,800 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत इस समय लगभग 3,300 डॉलर प्रति औंस है। जुलाई महीने में सोने की कीमत लगभग ₹100000 तक पहुँच गई है। सोने की कीमतें 2026 की पहली छमाही तक स्थिर रह सकती हैं। हालाँकि, त्योहारों और शादियों के मौसम में फिर से थोड़ी वृद्धि संभव है।