Aapka Rajasthan

Jaipur दाल बाटी चूरमा-वोटर म्हारा सूरमा, बोलकर मोदी ने जीता दिल

 
Jaipur दाल बाटी चूरमा-वोटर म्हारा सूरमा,  बोलकर मोदी ने जीता दिल

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थानी खान-पान की बात कह जनता के दिल को छू लिया। उन्होंने कहा, मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो कांगेस के लोग गाली देते हैं, लेकिन राजस्थान के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। दाल बाटी चूरमा-वोटर म्हारा सूरमा। मोदी तो देश के वोटर की ताकत से दिन-रात दौड़ रहा है। आपके सपनों को पूरा करने के लिए दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी का समय है, लेकिन वोट देकर आना है।

जनता के दरबार में हार चुका इंडी: पीएम मोदी ने कहा कि जनता के दरबार में हार चुका इंडी गठबंधन अब कैसे मंसूबे पाल चुका है। यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे, लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपा जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी दस साल से बैठा है। कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा रहा है। कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़। आज देश में भाजपा का मतलब है विकास और समाधान।

रक्षा क्षेत्र में भारत निर्यात करने लगा

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आत्मनिर्भर नहीं होने दिया। आज हम रक्षा सामानों का निर्यात करने लगे हैं। कल ही भारत ने रक्षा सामानों के निर्यात में रेकॉर्ड बनाया है। भारत ने 21 हजार करोड़ रुपए का रक्षा सामान निर्यात किया है। भारत अस्सी से ज्यादा देशों को मेड इन इंडिया हथियार बेच रहा है।

40 हजार किमी रेल लाइन बिजली से जुड़ी।

पच्चीस करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला।

कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त किया।

भव्य राम मंदिर भी बना।

तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को राहत दी।

वन रेंक वन पेंशन की मांग भी पूरी की।