Jaipur शांति धारीवाल को माफी, महेश जोशी को सजा, वजह जानिए
Nov 7, 2023, 16:20 IST

जयपुर न्यूज़ डेस्क राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 200 प्रत्याशियों की सूची में सिर्फ एक नाम हैरान कर रहा है वो है शांति धारीवाल। गहलोत सरकार के विकास मॉडल कोटा में सात अजूबे स्थापित करने वाले शांति धारीवाल ने कांग्रेस की आखिरी सूची में भी अजूबा कर दिया। अंतिम सूची में धारीवाल का नाम आते ही कांग्रेसियों में हैरानी छा गई। जयपुर से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हो गई। कांग्रेस गलियारों में ये सवाल तेज हो गया है कि आखिर कांग्रेस ने टिकट वितरण में ये भेदभाव क्यों किया.? जब दोनों नेताओं ने एक ही गलती की तो फिर क्यों एक को सजा और दूसरे को माफी दे दी गई। क्यों पार्टी ने जोशी का टिकट काटा और धारीवाल को प्रसाद बांटा। पत्रिका ने इसकी पड़ताल तो इसके पीछे कई वजह सामने आई।