Aapka Rajasthan

Jaipur चार धाम यात्रा या यातना, फंसे जयपुर के परिवार

 
Jaipur चार धाम यात्रा या यातना, फंसे जयपुर के परिवार

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा में लगे जाम में जयपुर के कई परिवार फंसे हुए हैं। ये लोग घंटों का सफर कई दिन में तय कर रहे हैं। शास्त्रीनगर निवासी आलोक पारीक परिवार के साथ आठ मई को यहां से रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे बस लेकर उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे। वहीं से जाम में फंस गए। जाम ऐसा कि रात आठ बजे तक उनकी बस मात्र दस किलोमीटर आगे बढ़ पाई थी। अब रात सड़क पर ही गुजारने को मजबूर हैं। वहीं बजाज नगर निवासी सुधीर अग्रवाल भी परिवार सहित चार धाम की यात्रा पर हैं।

सुधीर ने बताया कि वह सबसे पहले यमुनोत्री पहुंचने वाले थे लेकिन वहां 25 किलोमीटर पहले ही उन्हें वापस भेज दिया गया। दर्शन न होने की वजह से निराश वह जैसे-जैसे गंगोत्री के लिए निकले। अभी वह हर्षिल में हैं। यहां भी काफी लंबा जाम लगा हुआ है। पुलिस हर्षिल से एक बार में 50 से 60 गाड़ियों को ही आगे गंगोत्री की ओर भेज रही है।  वह रविवार रात को होटल की व्यवस्था में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि खराब से खराब कमरे के भी दो से तीन हजार रुपए वसूले जा रहे हैं। उनके सामने कई लोग बगैर गंगोत्री जाए उत्तरकाशी लौट रहे हैं।

सतर्कता शाखा ने हटाए अस्थायी अतिक्रमण, आठ ट्रक सामान जब्त

हैरिटेज नगर निगम की सतर्कता शाखा ने रविवार को अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान आठ ट्रक सामान जब्त किया। सतर्कता शाखा उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ यह अभियान चलाया गया था। संसार चंद रोड, जनाना अस्पताल, पोलो विक्ट्री, खासा कोठी इलाके में कार्रवाई की। सामान को जब्त कर माल गोदाम में जमा करवाया।