Aapka Rajasthan

'नया मोदी पैदा करने में लगेंगे हजार साल' आखिर BJP प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore ने क्यों कही ऐसी बायत, जानिए वजह

 
'नया मोदी पैदा करने में लगेंगे हजार साल' आखिर BJP प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore ने क्यों कही ऐसी बायत, जानिए वजह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि समय के साथ देश की राजनीति भी बदल गई है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा और समाज में जागरूकता लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। इस काम में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो भारत को बहुत महंगी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश को सक्षम नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगर हम कहीं कमजोर पड़ गए और विपक्ष भ्रम फैलाने में सफल हो गया तो नया मोदी बनाने में एक हजार साल और लग जाएंगे।

आपस में लड़ने वाले भाजपा को हराने के लिए एकजुट हों
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज में भ्रम फैलाने का काम किया है। इसे तोड़ना बहुत जरूरी है। इनके साथ कई अन्य पार्टियां भी हैं, इनकी अपनी नीतियां हैं। ये कभी दोस्त बनाते हैं तो कभी आपस में लड़ते हैं। ये एक-दूसरे को गाली भी देते हैं और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश भी करते हैं लेकिन भाजपा को हराने के लिए सभी एकजुट होते हैं। ये लोग देश में भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। हमें इस भ्रम को तोड़ना होगा। अगर वे भ्रम फैलाने में सफल हो गए तो नया मोदी बनाने में एक हजार साल लग जाएंगे। देश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

छुआछूत बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा- राठौड़
11 अप्रैल शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश में आर्थिक भगोड़े किसने पैदा किए। हम देश की संपत्ति लेकर विदेश भागने वालों को वापस लाने का काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कभी भी छुआछूत बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी ने गलत काम करने वालों को तुरंत सजा दी है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि गहलोत अब बूढ़े हो चुके हैं, उन्हें भूलने की आदत हो गई है। ईआरसीपी पर बोलने का गहलोत को कोई हक नहीं है, क्योंकि कांग्रेस ने इस प्रोजेक्ट पर कुछ नहीं किया।