Aapka Rajasthan

जयपुर में इनोवा टैक्सी लूट, पीछे कुछ लगा होने का झांसा देकर ड्राइवर को उतारा; वीडियो में देंखे कार लेकर फरार हुए बदमाश

जयपुर में इनोवा टैक्सी लूट, पीछे कुछ लगा होने का झांसा देकर ड्राइवर को उतारा; वीडियो में देंखे कार लेकर फरार हुए बदमाश
 
जयपुर में इनोवा टैक्सी लूट, पीछे कुछ लगा होने का झांसा देकर ड्राइवर को उतारा; वीडियो में देंखे कार लेकर फरार हुए बदमाश

जयपुर में बदमाशों ने एक इनोवा टैक्सी को लूट लिया। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर को धोखे से गाड़ी से नीचे उतारा और मौका मिलते ही इनोवा लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।घटना को लेकर गुरुवार रात खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही बदमाशों की पहचान करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जांच की जा रही है।

एसआई रामफूल के मुताबिक, लूट की वारदात टोंक जिले के निवाई निवासी विकास चौधरी के साथ हुई। विकास चौधरी टैक्सी चलाते हैं। रात करीब 8:15 बजे वह अपनी इनोवा टैक्सी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक उनकी कार के पास पहुंचे।बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कार के पास से निकलते समय हाथ से इशारा किया। उसने ड्राइवर को बताया कि कार के पीछे कुछ लगा हुआ है। विकास चौधरी ने बदमाश की बात पर भरोसा कर गाड़ी रोक दी और कार से नीचे उतरकर पीछे की तरफ देखने लगे।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों में से एक युवक मौका देखकर इनोवा के अंदर बैठ गया। इसके बाद उसने कार स्टार्ट की और बाइक पर मौजूद अपने दोनों साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से टैक्सी ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश की और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू की।

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बाइक और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही लूटी गई इनोवा टैक्सी को बरामद करने के लिए संभावित रास्तों और ठिकानों पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।