Aapka Rajasthan

जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान, वीडियो में जाने 140 यात्री थे सवार; 17 मिनट बाद सुरक्षित उतरा

जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान, वीडियो में जाने 140 यात्री थे सवार; 17 मिनट बाद सुरक्षित उतरा
 
जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान, वीडियो में जाने 140 यात्री थे सवार; 17 मिनट बाद सुरक्षित उतरा

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंदौर से आ रही इंडिगो की फ्लाइट की पहली बार में लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान रनवे को छूते ही पायलट ने गो अराउंड प्रक्रिया अपनाई और फ्लाइट को दोबारा हवा में उठा लिया। करीब 17 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे।जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-7136 शुक्रवार दोपहर इंदौर से जयपुर आ रही थी। विमान को दोपहर करीब 1:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन यह निर्धारित समय से पहले ही करीब 1:13 बजे पहुंच गया।

रनवे छूते ही पायलट ने किया गो अराउंड

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, लैंडिंग के दौरान विमान की अप्रोच अस्थिर रही। एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, पायलट को लगा कि मौजूदा स्थिति में विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं है।इसके बाद पायलट ने रनवे को छूते ही विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। विमान के इस तरह दोबारा उड़ान भरने की प्रक्रिया को विमानन की भाषा में 'गो अराउंड' कहा जाता है।

करीब 17 मिनट तक आसमान में रहा विमान

गो अराउंड के बाद विमान कुछ समय तक जयपुर के आसमान में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग की तैयारी की। करीब 17 मिनट बाद दोपहर 1:30 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।इस दौरान विमान में सवार 140 यात्रियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

क्या होता है गो अराउंड?

विमान की लैंडिंग के दौरान यदि पायलट को लगता है कि विमान की अप्रोच सही या स्थिर नहीं है, तो वह लैंडिंग रोककर विमान को दोबारा हवा में ले जाता है। इसे गो अराउंड कहा जाता है। ऐसा यात्रियों और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है।इस मामले में भी एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, पायलट की अनस्टेबल अप्रोच के कारण पहली बार लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद दूसरी कोशिश में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।