Aapka Rajasthan

वीडियो में देखे स्‍मार्ट मीटर योजना पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान, कांग्रेस के आरोपों को बताया बेबुनियाद

वीडियो में देखे स्मार्ट मीटर योजना पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान, कांग्रेस के आरोपों को बताया बेबुनियाद
 
वीडियो में देखे स्‍मार्ट मीटर योजना पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान, कांग्रेस के आरोपों को बताया बेबुनियाद

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आज (3 सितंबर) स्मार्ट मीटर योजना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा और करीब 25 मिनट तक नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए वेल में आ गए। यह सवाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उठाया था। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में विधायक रोहित बोहरा ने इसे उठाया। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर हंगामे में कांग्रेस की युवा ब्रिगेड सबसे आगे रही। मनीष यादव सबसे पहले सदन के वेल में पहुँचे। बाद में अन्य विधायक भी वेल में पहुँच गए।


कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया

हंगामे के बीच स्मार्ट मीटर पर 295 भी मिस हो गया। हंगामे के बाद कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया। मनीष यादव ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि स्मार्ट लूट है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर ऐसे होते हैं जिनमें बिजली आने से पहले ही करंट आ जाता है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सदन में कांग्रेस शासन में जारी आदेश की प्रति लहराई और कहा कि यह योजना पिछली सरकार ने शुरू की थी। विपक्ष ने इस पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

"बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाना होगा"

बातचीत में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य राजस्थान की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस योजना के तहत केवल सरकारी कार्यालयों में ही काम हुआ है और भविष्य में भी इसे सुचारू रूप से लागू किया जाएगा।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना को बंद करने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस केवल अनावश्यक आरोप लगा रही है, जबकि असली उद्देश्य राजस्थान में बिजली आपूर्ति, मांग और खपत की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाना है।