Aapka Rajasthan

खैरथल-तिजारा में महिला पर हथौड़े से 17 वार, पानी लेकर घर लौटते समय किया हमला; फुटेज में देंखे हालत गंभीर

खैरथल-तिजारा में महिला पर हथौड़े से 17 वार, पानी लेकर घर लौटते समय किया हमला; फुटेज में देंखे हालत गंभीर
 
खैरथल-तिजारा में महिला पर हथौड़े से 17 वार, पानी लेकर घर लौटते समय किया हमला; फुटेज में देंखे हालत गंभीर

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला टैंकर से पानी लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से आकर उसके सिर पर हथौड़े से दो वार किए। महिला सड़क पर गिर गई तो आरोपी ने लगातार 15 और वार कर दिए। हमले में महिला का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के दौरान पास में मौजूद एक अन्य महिला ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार हथौड़े से वार करता रहा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

पड़ोसी युवक ने पीछे से किया हमला

जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान विमला के रूप में हुई है। वह टैंकर से पानी लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रविंद्र उर्फ लक्की ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने पीछे से आकर महिला के सिर पर हथौड़े से दो वार किए।अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पाई और सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उस पर लगातार 15 वार और किए। कुल मिलाकर महिला के सिर पर हथौड़े से 17 बार हमला किया गया। हमले की वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई।

बचाने पहुंची महिला, फिर भी नहीं रुका आरोपी

घटनास्थल पर मौजूद एक पड़ोसी महिला ने विमला को बचाने के लिए हमलावर को रोकने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी ने उसकी कोशिश के बावजूद हमला जारी रखा। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। लोगों के पहुंचने के बाद घायल विमला को अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर हालत में अलवर रेफर

घायल महिला को पहले खैरथल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के सिर पर कई वार होने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई गई है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपी रविंद्र उर्फ लक्की द्वारा महिला पर किए गए हमले के पीछे की वजह और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।