Aapka Rajasthan

जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उप प्रधान निर्विरोध चुने गए, वीडियो में जाने 20 जगह आज वोटिंग; सांगानेर-जालसू में मुकाबला

जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उप प्रधान निर्विरोध चुने गए, वीडियो में जाने 20 जगह आज वोटिंग; सांगानेर-जालसू में मुकाबला
 
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उप प्रधान निर्विरोध चुने गए, वीडियो में जाने 20 जगह आज वोटिंग; सांगानेर-जालसू में मुकाबला

जयपुर जिले की पंचायत समितियों में उप प्रधान के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। जिले की कुल 22 पंचायत समितियों में से अब 20 में ही उप प्रधान पद के लिए मतदान होगा। शाहपुरा और आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध उप प्रधान चुन लिए गए हैं। दोनों जगह दूसरा नामांकन नहीं आने के कारण निर्वाचन अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी।शाहपुरा में कांग्रेस के गणपतराम यादव और आंधी में कांग्रेस के रतनलाल गुर्जर उप प्रधान बने हैं। गणपतराम यादव शाहपुरा पंचायत समिति के वार्ड 12 से सदस्य हैं, जबकि रतनलाल गुर्जर आंधी के वार्ड 8 से पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं।

शाहपुरा और आंधी में निर्विरोध निर्वाचन

शाहपुरा और आंधी में उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इस तरह जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में से दो में चुनाव की प्रक्रिया मतदान के बिना ही पूरी हो गई।

सांगानेर में कांग्रेस, भाजपा और RLP के बीच मुकाबला

सांगानेर पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।कांग्रेस की ओर से हंसा शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा ने सरिता शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि RLP की ओर से पूजा ने नामांकन किया है।खास बात यह है कि एक दिन पहले सांगानेर में प्रधान पद के चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। लेकिन उप प्रधान के चुनाव में दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।

जालसू में कांग्रेस, RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला

जालसू पंचायत समिति में भाजपा ने उप प्रधान पद के लिए उम्मीदवार नहीं उतारा है। यहां मुकाबला कांग्रेस, RLP और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच होगा। ऐसे में इस पंचायत समिति के चुनाव पर भी राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों की नजर रहेगी।

शाम 3 से 5 बजे तक होगी वोटिंग

उप प्रधान पद के चुनाव का कार्यक्रम प्रधान और जिला प्रमुख चुनाव की समय-सारणी के अनुसार ही रखा गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई।इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान पूरा होने के बाद वोटों की गिनती होगी और फिर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।जयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में होने वाले मतदान से उप प्रधान पदों की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं, शाहपुरा और आंधी में कांग्रेस पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है।