Jaipur जिले में कार्मिको ने काले कपड़े पहनकर ड्यूटी दी, किया प्रदर्शन
Sep 19, 2023, 19:20 IST

जयपुर न्यूज़ डेस्क, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के नेतृत्व में प्रदेशभर के दफ्तरों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। महासंघ की 15 सूत्री मांगों पर विचार नहीं करने और संवादहीनता के खिलाफ यह विरोध किया गया। इस दौरान दोपहर में प्रदर्शन भी किया गया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में 82 संगठनों के कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया। अब 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर काले कपड़े पहन कर आक्रोश वाहन रैली निकालेंगे। इस दौरान शिक्षाकर्मी, चिकित्साकर्मी एवं एएनएम / एलएचवी, पशु चिकित्सा कर्मियों, पटवारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, अधीनस्थ सेवा के बड़ी संख्या में संवर्गो ने व सहायक कर्मचारियों विरोध दर्ज करवाया।