Aapka Rajasthan

जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग छात्रा को किया इमोशनल ब्लैकमेल, वीडियो में जाने घर से चोरी करवाकर हड़पे लाखों के गहने

जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग छात्रा को किया इमोशनल ब्लैकमेल, वीडियो में जाने घर से चोरी करवाकर हड़पे लाखों के गहने
 
जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग छात्रा को किया इमोशनल ब्लैकमेल, वीडियो में जाने घर से चोरी करवाकर हड़पे लाखों के गहने

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोशल मीडिया दोस्ती के जरिए नाबालिग छात्रा को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक इंस्टाग्राम फ्रेंड ने पैसों की जरूरत बताकर 14 साल की स्कूल छात्रा को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया और उससे अपने ही घर से लाखों रुपए कीमत के गहने चोरी करवा लिए।मामला सामने आने के बाद नाबालिग छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक से पूछताछ और गहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इमोशनल ब्लैकमेल कर छात्रा को फंसाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई। आरोप है कि युवक ने छात्रा से अपनी आर्थिक परेशानी बताई और पैसों की जरूरत का हवाला देकर उसे भावनात्मक रूप से प्रभावित किया।आरोप है कि युवक ने छात्रा को इस तरह विश्वास में लिया कि वह अपने परिवार के घर से गहने चोरी कर उसके हवाले कर दे। छात्रा उसके दबाव में आ गई और उसने घर की अलमारी में रखे गहने निकालकर दे दिए।

गहने मांगने पर करता रहा टालमटोल

पीड़ित परिवार के मुताबिक, जब छात्रा ने अपने दोस्त से गहने वापस मांगे तो उसने काफी समय तक उसे बहाने बनाकर टालता रहा। वह कभी किसी वजह का हवाला देता तो कभी बाद में लौटाने की बात कहता रहा।जब काफी समय बाद भी गहने वापसनहीं मि तो मामले की जानकारी परिवार तक पहुंची। इसके बाद छात्रा से पूछताछ की गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई।

अलमारी से गायब मिले थे गहने

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति किराने का व्यवसाय करते हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है।महिला ने बताया कि 15 जुलाई को एक कार्यक्रम में जाने के लिए उन्होंने अलमारी में रखे गहनों को देखा। इस दौरान लॉकर में रखे गहने गायब मिले। उन्होंने अपने पति से इस बारे में पूछा, लेकिन उन्हें भी गहनों के बारे में जानकारी नहीं थी।इसके बाद उन्होंने बेटी से पूछताछ की। शुरुआत में छात्रा ने गहने लेने की बात से इनकार कर दिया, लेकिन डर और दबाव के बाद उसने पूरी घटना बता दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी युवक की पहचान, उसकी भूमिका और चोरी किए गए गहनों की बरामदगी को लेकर जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती को लेकर बच्चों और अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, नाबालिग बच्चों को ऑनलाइन गतिविधियों और अनजान लोगों से बातचीत के जोखिमों के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है।इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बनने वाली अनजान दोस्तियों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।