Aapka Rajasthan

जयपुर में स्कूल बस और ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, फुटेज में देंखे ऑटो चकनाचूर; चालक फरार

जयपुर में स्कूल बस और ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, फुटेज में देंखे ऑटो चकनाचूर; चालक फरार
 
जयपुर में स्कूल बस और ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, फुटेज में देंखे ऑटो चकनाचूर; चालक फरार

जयपुर में अजमेर रोड स्थित धारव स्कूल के गेट के पास तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी स्कूल बस और ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल बस में बच्चे मौजूद नहीं थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।घटना के समय स्कूल बस बच्चों को उतारकर गेट के पास खड़ी थी। बताया जा रहा है कि हादसे से करीब आधा घंटे पहले ही बस ने बच्चों को वहां छोड़ा था। अगर उस समय बस में बच्चे मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

टक्कर से ऑटो रिक्शा के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर अजमेर की तरफ से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान धारव स्कूल के गेट के पास उसने खड़े ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। डंपर की चपेट में स्कूल बस भी आ गई।हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर के बाद ऑटो के अंदर फंसे चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की और घायल को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने घायल की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, ताकि यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा सके।हालांकि, हादसे के कारण अजमेर रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। क्षतिग्रस्त ऑटो और वाहनों की मौजूदगी के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ।

तेज रफ्तार में आ रहा था डंपर

प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में अजमेर रोड से जयपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके पर नहीं रुका और वाहन लेकर फरार हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई और फरार चालक की तलाश की जा रही है।