Aapka Rajasthan

अलवर में कब्रिस्तान की जमीन पर लकड़ी रखने का विरोध करने पर परिवार पर हमला, फुटेज में देंखे तलवारों और लाठियों से 4 लोग घायल

अलवर में कब्रिस्तान की जमीन पर लकड़ी रखने का विरोध करने पर परिवार पर हमला, फुटेज में देंखे तलवारों और लाठियों से 4 लोग घायल
 
अलवर में कब्रिस्तान की जमीन पर लकड़ी रखने का विरोध करने पर परिवार पर हमला, फुटेज में देंखे तलवारों और लाठियों से 4 लोग घायल

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर लकड़ियां रखने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, खेड़ी गांव निवासी शरीफ खान ने गांव के ही रतन सिंह और भगत सिंह के परिवार की ओर से कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर लकड़ियों का ढेर लगाने पर आपत्ति जताई थी। शरीफ खान का कहना था कि कब्रिस्तान की जमीन पर इस तरह लकड़ियां नहीं रखी जानी चाहिए।

विरोध करने पर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि लकड़ियां रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रतन सिंह, भगत सिंह और सुखविंदर सहित अन्य लोग लाठी-डंडे और तलवारें लेकर शरीफ खान के घर पहुंच गए।आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। हमले में शरीफ खान के परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

एक घायल की हालत नाजुक, अलवर रेफर

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गांव में तनाव का माहौल

वारदात के बाद खेड़ी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर लकड़ियां रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।