Aapka Rajasthan

IMD Forecast: पूरे सितंबर राजस्थान में होगी झमाझम बरसात, राज्य में टूट जाएंगे पुराने सारे रिकॉर्ड

 
IMD Forecast: पूरे सितंबर राजस्थान में होगी झमाझम बरसात, राज्य में टूट जाएंगे पुराने सारे रिकॉर्ड 

इस बार राजस्थान समेत पूरे देश में मानसून मेहरबान रहा है। जून-जुलाई और अगस्त में राजस्थान को खूब भिगोया गया। अब पूरे सितंबर में असामान्य बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने यह भविष्यवाणी की है।आमतौर पर राजस्थान में मानसून 25 जून से 15 सितंबर तक रहता है। जुलाई-अगस्त में अच्छी बारिश होती है। लेकिन इस बार राजस्थान में मानसून न केवल समय से पहले आया, बल्कि औसत से कहीं ज़्यादा बारिश भी हुई।

भारतीय मौसम विभाग ने 31 अगस्त को पूरे देश के मौसम का ताज़ा पूर्वानुमान लगाया है। इस पूर्वानुमान के तहत सितंबर महीने में देश में असामान्य बारिश होगी। इसमें राजस्थान भी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। खेत जलमग्न हो सकते हैं। बाढ़ के हालात भी बन सकते हैं।

श्रेणी जानकारी
वर्षा अवधि 15 जून से 29 अगस्त
औसत से अधिक वर्षा 53% अधिक
सामान्य वर्षा (मि.मी.) 355.46
दर्ज वर्षा (मि.मी.) 543.63
बांधों की कुल क्षमता 13026.511 एम.क्यू.मी.
भरे हुए बांधों में पानी 10830.42 एम.क्यू.मी. (83.12%)
जिलों में वर्षा की स्थिति 19 जिलों में असामान्य, 17 जिलों में अत्यधिक, 5 जिलों में सामान्य
जनहानि 95 मृत्यु, 58 घायल
बचाव कार्य 792 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया