"मैं रेपिस्ट हूं, मैं बलात्कारी हूं... युवक का सिर मुड़वाकर निकाला गया जुलूस, पुलिस और समाज ने मिलकर दिया चेतावनी भरा सबक
उदयपुर के सवीना थाना इलाके में 9 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला गया। बच्ची आरोपी को 'पिता' कहती थी। बच्ची के पिता ने उसे और अपनी पत्नी (बच्ची की मां) को छोड़ दिया था। तब से महिला आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों कार धोने का काम करते हैं
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी चंद्रशेखर पारीक (30) मूल रूप से जोधपुर का रहने वाला है। वह फिलहाल उदयपुर के सवीना थाना इलाके में रहता है। वह कार धोने जैसे छोटे-मोटे काम करता है। आर्थिक हालात खराब होने के कारण बच्ची की मां भी काम करने लगी और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
महिला दूसरे शहर चली गई थी
महिला कुछ समय के लिए दूसरे शहर चली गई थी, उसने अपनी बेटी और बेटे को आरोपी की देखरेख में छोड़ दिया था। आरोपी ने बच्ची के साथ अपने घर में रेप किया, उसे धमकाया और किसी को बताने पर उसकी मां और बाकी सभी को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने महिला की गैरमौजूदगी में लड़की के साथ कई बार रेप किया।
लड़की ने अपनी मां को फोन पर अपनी आपबीती बताई
महिला वापस आकर पुलिस स्टेशन गई। उसने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, सवीना पुलिस ने आरोपी का सिर मुंडवा दिया और उसे शर्मिंदा करने के लिए उसके गले में पोस्टर बांधकर जुलूस निकाला।
