Aapka Rajasthan

जयपुर में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, वीडियो में जाने ब्ल्यूसीस कैफे पर पुलिस की छापेमारी; 7 हुक्के और फ्लेवर बरामद, कई हिरासत में

जयपुर में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, वीडियो में जाने ब्ल्यूसीस कैफे पर पुलिस की छापेमारी; 7 हुक्के और फ्लेवर बरामद, कई हिरासत में
 
जयपुर में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, वीडियो में जाने ब्ल्यूसीस कैफे पर पुलिस की छापेमारी; 7 हुक्के और फ्लेवर बरामद, कई हिरासत में

राजधानी जयपुर में अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने ब्ल्यूसीस कैफे पर छापा मारकर कैफे की आड़ में चलाए जा रहे अवैध हुक्का बार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 7 हुक्के, चिलम और अलग-अलग प्रकार के हुक्का फ्लेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर की गई। पुलिस टीम ने संबंधित थाना प्रभारी एसएचओ नरेंद्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में कैफे पर दबिश दी।पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार

पुलिस जांच में सामने आया कि कैफे में नियमों के खिलाफ हुक्का परोसा जा रहा था। मौके से हुक्का पीने की सामग्री और फ्लेवर बरामद किए गए हैं।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैफे में अवैध हुक्का बार का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

पुलिस ने मामले में कैफे संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हुक्का बार संचालन से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

शहर में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

जयपुर पुलिस लगातार अवैध हुक्का बार, नशे से जुड़ी गतिविधियों और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चला रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।