Aapka Rajasthan

Jaipur अधिकारियों की शह पर बीच सड़क पर चल रही अवैध पशु डेयरी, लोग परेशान

 
Jaipur अधिकारियों की शह पर बीच सड़क पर चल रही अवैध पशु डेयरी, लोग परेशान
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर चौगान स्टेडियम की बाउंड्रीवाॅल के पास सड़क पर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध पशु डेयरी चल रही है। इस वजह से गोविंददेवजी मंदिर जाने वाले 1 हजार लाेगों सहित आसपास के कॉलोनीवासी हर दिन परेशान हाे रहे हैं। 20 साल से चल रही इस अवैध पशु डेयरी काे कांग्रेस-बीजेपी की सरकार भी नहीं हटा पा रही है। यह स्थिति ताे तब है जबकि यह अवैध पशु डेयरी हेरिटेज निगम के हवामहल जाेन कार्यालय से मात्र 50 मीटर दूर है। इसके बावजूद भी अधिकारियों काे अवैध पशु डेयरी नजर नहीं आ रही है। हालात यह है कि अवैध पशु डेयरी की वजह से दिन गाये आने-जाने वालाें काे काे टक्कर मार रही है।

वहीं सड़क के बीच में चल रही पशु डेयरी से आए दिन दुर्घटना हाे रही है। तीन महीने में 8 लाेगाें काे आवारा गाए टक्कर मार चुकी है। चार दिन पहले सिंधी समाज के व्यक्ति काे गाए ने टक्कर मार दी। इस वजह से बुजुर्ग व्यक्ति के कूल्हे की हड्डी टूट गई। इससे पहले पूर्व पार्षद विक्रम सिंह भी गाय की टक्कर से घायल हाे चुके हैं। पार्षद इन्हें हटाने काे लेकर धरना भी बैठे थे, लेकिन अधिकारियों ने अवैध पशु डेयरी हटाने की अपेक्षा पार्षदों काे आश्वासन दे कर धरना से उठा दिया गया है।

निगम अधिकारी बाेले- नहीं है जाब्ता-संसाधन

निगम अधिकारी का कहना है कि अवैध पशु डेयरी संचालन के पास करीब 40 से अधिक गाए हैं। इन्हें हटाने के लिए पूरा जाब्ता और संसाधन नहीं है। डाॅ महेश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि डेयरी हटाने की कई बार काेशिश की, लेकिन अवैध पशु डेयरी संचालक के विराेध की वजह से नहीं हटा पाए। डेयरी काे हटाने के लिए निगम आयुक्त और हवामहल जाेन आयुक्त काे पर्याप्त संसाधान और जाब्ता उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा जा चुका है।