Aapka Rajasthan

जुड़वां बेटियों के जन्म पर पति ने दिखाया बेरुखी! पत्नी को सड़क पर छोड़ा, चारपाई से फेंकने का भी लगाया आरोप

 
जुड़वां बेटियों के जन्म पर पति ने दिखाया बेरुखी! पत्नी को सड़क पर छोड़ा, चारपाई से फेंकने का भी लगाया आरोप

एक माह पहले जन्मी जुड़वा बेटियां अलवर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बेटियों का पिता उनके जन्म से नाखुश था। शादी के बाद दो बेटों के जन्म के बाद भी वह बेटा चाहता था। जब उसकी पत्नी तीसरी बार गर्भवती हुई तो जुड़वा बेटियां पैदा हुईं। इससे नाराज होकर वह पत्नी से झगड़ने लगा। गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने एक बच्ची को खाट से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह पत्नी और दो बेटियों को सड़क पर छोड़कर चला गया। वह दोनों बेटों को अपने साथ ले गया। महिला की मौसी और दादी तीनों को सड़क से अस्पताल लेकर पहुंचीं। पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

शादी के बाद दो बेटे, फिर भी बेटे की चाहत
पीड़ित महिला का कहना है- उसका मायका अलवर शहर में दिल्ली दरवाजा गंगा मंदिर के पास है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसकी दादी ने 7 मई 2020 को मालाखेड़ा के मोरेडा गांव निवासी युवक से उसकी शादी कर दी थी। शादी के बाद उसके दो बेटे हुए। जब ​​वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो 26 मार्च को उसने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया।

बेटी को खाट से फेंका
बेटियों के जन्म से पति खुश नहीं था। पति ने 22 अप्रैल को बेटी को खाट से नीचे फेंक दिया। उसके सिर में चोट लग गई। इसके बाद भी वह झगड़ा कर मुझे और बेटियों को बाइक पर तूलेड़ा रोड पर छोड़ गया। इस दौरान दोनों बेटे भी साथ थे। वह बेटों को जबरन अपने साथ ले गया।

सड़क पर रोते हुए मैंने तूलेड़ा में रहने वाली अपनी मौसी को फोन किया। इसके बाद दादी और मौसी हमें लेने आईं। उन्होंने हमें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है- नवजात को कोई बाहरी चोट नहीं है। जांच के बाद ही अंदरूनी चोट का पता चलेगा। महिला के परिचित ने बताया कि सदर थाने में शिकायत दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी।