Aapka Rajasthan

सायरन बजने पर कैसे हो सतर्क, जोधपुर कलेक्टर ने बताई तरकीब, ब्लैक आउट को लेकर भी दी जानकारी

सायरन बजने पर कैसे हो सतर्क, जोधपुर कलेक्टर ने बताई तरकीब, ब्लैक आउट को लेकर भी दी जानकारी
 
सायरन बजने पर कैसे हो सतर्क, जोधपुर कलेक्टर ने बताई तरकीब, ब्लैक आउट को लेकर भी दी जानकारी

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि दिन में सायरन बजता है तो लोग सतर्क हो जाएं और तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जब स्थिति सामान्य हो जाए और सायरन पुनः बजने लगे तभी बाहर आएं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि स्थिति सामान्य होने तक स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उनके पुनः खुलने के बारे में जानकारी यथासमय प्रदान की जाएगी।

ब्लैकआउट के दौरान सावधानी आवश्यक है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लैकआउट के दौरान घरों के अंदर और बाहर की सभी लाइटें बंद कर देनी चाहिए। यदि रात में सायरन बजता है, तो सुरक्षित स्थान पर जाने से पहले सभी लाइटें बंद करना अनिवार्य है। छोटी सी लापरवाही भी घातक हो सकती है।

अफवाहों से दूर रहें, केवल सरकारी सूचना पर ही भरोसा करें
कलेक्टर ने कहा कि दुश्मन देश अफवाह फैलाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए जनता सतर्क रहे और घबराए नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी जानकारी के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 100 पर संपर्क करें तथा केवल सरकारी स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।