Aapka Rajasthan

टोंक में NH-52 पर तेल टैंकर में छेद, वीडियो में देंखे हाईवे पर बहा सरसों का तेल; ग्रामीणों में भरने की होड़

टोंक में NH-52 पर तेल टैंकर में छेद, वीडियो में देंखे हाईवे पर बहा सरसों का तेल; ग्रामीणों में भरने की होड़
 
टोंक में NH-52 पर तेल टैंकर में छेद, वीडियो में देंखे हाईवे पर बहा सरसों का तेल; ग्रामीणों में भरने की होड़

टोंक जिले में नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार सुबह एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब ट्रक की टक्कर से सरसों तेल से भरे एक टैंकर में बड़ा छेद हो गया। इसके बाद टैंकर से तेल तेज धार के रूप में सड़क पर बहने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना दाखिया गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुई। टक्कर के बाद टैंकर से तेल रिसाव इतना तेज था कि हाईवे पर करीब 100 से 150 मीटर तक तेल फैल गया। इस दौरान सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई, जिससे दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग प्लास्टिक की बाल्टियां, स्टील के पीपे और अन्य बर्तन लेकर वहां जुट गए। लोग बहते हुए सरसों के तेल को भरने के लिए होड़ करते नजर आए। कुछ ही देर में पूरा इलाका मानो तेल भरने की “दौड़” में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने भी अपने वाहनों को रोककर तेल इकट्ठा करना शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात बन गए।

हालांकि, इस दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी देखने को मिली। बहते तेल के कारण सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई थी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर तेल इकट्ठा करते रहे।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों को वहां से हटाकर सड़क को साफ कराने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं के दौरान सावधानी बरतें और जोखिम भरे व्यवहार से बचें। फिलहाल, टैंकर से रिसाव को नियंत्रित करने और यातायात को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।