Aapka Rajasthan

जयपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, फुटेज में देंखे बिजली पोल से टकराई; गाड़ी में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप

जयपुर के झालाना (जेएलएन मार्ग) क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद एक तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सीधे बिजली के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान बोलेरो में बीयर और शराब की बोतलें व कैन मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार, गाड़ी में आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी, जिससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन का उपयोग नशे की हालत में किया गया हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चेसिस नंबर तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मालिक और फरार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है।