Aapka Rajasthan

राजस्थान में गर्मी का असर, तापमान सामान्य से 4-9 डिग्री ऊपर

राजस्थान में गर्मी का असर, तापमान सामान्य से 4-9 डिग्री ऊपर
 
राजस्थान में गर्मी का असर, तापमान सामान्य से 4-9 डिग्री ऊपर

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो कि सामान्य से 4 से 9 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों में जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से 2 से 6 डिग्री अधिक है। बीकानेर में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से गर्मी के प्रति सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में लंबी अवधि तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी है। राजस्थान में गर्मी का यह दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।