Aapka Rajasthan

राजस्थान से यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक कई ट्रेने की रद्द, फटाफट चेक करे ये लिस्ट

 
राजस्थान से यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक कई ट्रेने की रद्द, फटाफट चेक करे ये लिस्ट 

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल के रेवाड़ी-काठूवास रेल खंड पर काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण के तहत तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इन ट्रेनों का संचालन अस्थाई रूप से रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। तकनीकी कार्य के कारण रेल सेवाएं बाधित होने की संभावना है तथा यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। कार्य पूर्ण होते ही प्रभावित रेल सेवाएं पुनः सामान्य कर दी जाएंगी। 

ये ट्रेनें की गई हैं रद्द… 
1 — गाड़ी संख्या 14705, भिवानी-ढेहर का बालाजी रेल सेवा दिनांक 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। 
2 — गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी-भिवानी रेल सेवा 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3 — गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेल सेवा 30.04.25 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4 — गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल सेवा 29.04.25 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
5 — गाड़ी संख्या 19619, फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवा 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
6 — गाड़ी संख्या 19622, रेवाड़ी-फुलेरा रेल सेवा 30.04.25 से 18.05.25 तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।
7 — गाड़ी संख्या 59632, रेवाड़ी-हिसार रेल सेवा दिनांक 11.05.25 से 18.05.25 तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
8 — गाड़ी संख्या 59631, हिसार-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 12.05.25 से 19.05.25 तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।