जयपुर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, फुटेज में देंखे काले हनुमानजी मंदिर में की पूजा; नजर उतरवाई और बंधवाया काला धागा
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मंगलवार सुबह जयपुर के प्रसिद्ध श्री काले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन किए और आरती में हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पंडितजी से अपनी नजर उतरवाई और काला धागा भी बंधवाया। मंदिर में सुनीता काफी देर तक मौजूद रहीं और उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।
सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह अलग-अलग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करना है। जयपुर पहुंचने के बाद भी उन्होंने शहर और आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए।
मंगलवार सुबह सुनीता आहूजा अपने साथ राजस्थान में उनका काम देखने वाले मैनेजर सौरभ प्रजापत के साथ काले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। दिर में पहुंचते ही उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पूजा की। इसके बाद आरती में शामिल हुईं। मंदिर में उन्होंने पंडितजी से विशेष पूजा करवाई और नजर उतरवाई। साथ ही काला धागा भी बंधवाया।मंदिर परिसर में रहने के दौरान सुनीता का पूरा ध्यान धार्मिक अनुष्ठान और प्रार्थना पर रहा। उन्होंने काफी समय मंदिर में बिताया। इस दौरान उन्होंने भगवान से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों के बीच भी उत्सुकता देखने को मिली।
सुनीता पिछले दो दिनों से जयपुर में हैं। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए हैं। काले हनुमानजी मंदिर जाने से एक दिन पहले सोमवार को उन्होंने प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी। वहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर परिवार के लिए प्रार्थना की।जयपुर आने से पहले सुनीता आहूजा मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कई मंदिरों में दर्शन कर चुकी हैं। उनकी लगातार धार्मिक यात्राओं से साफ है कि इन दिनों वह आध्यात्मिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वह मंदिरों में पूजा-अर्चना के जरिए मानसिक शांति हासिल करने और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रही हैं।
सुनीता आहूजा अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाने और पूजा-अर्चना करने को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उनकी राजस्थान यात्रा में जयपुर और खाटूश्यामजी के मंदिर प्रमुख रहे। काले हनुमानजी मंदिर में उन्होंने परंपरागत तरीके से पूजा की और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।उनकी इस धार्मिक यात्रा को परिवार की सुख-शांति और व्यक्तिगत आध्यात्मिक शांति से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल सुनीता आहूजा जयपुर में हैं और आने वाले दिनों में राजस्थान के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की संभावना भी जताई जा रही है।
