सोने की कीमत ने फिर रचा स्वर्णिम इतिहास, वायरल वीडियो में जाने सोने-चांदी के ताजा भाव
भारत में सोने की कीमत ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। दुनियाभर के बाजार में जारी अस्थिरता और शेयर बाजार में जारी उठा-पटक के बाद कीमती धातुओं में निवेश बढ़ गया है। जिसके चलते स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान में आज यानि शनिवार को 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 90 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

जयपुर न्यूज़ डेस्क - होली के त्यौहार पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इस वजह से दोनों की कीमतें एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। जानकारों के मुताबिक बाजार में दोनों कीमती धातुओं की मांग पहले के मुकाबले बढ़ी है। लेकिन, होली के त्यौहार के कारण इसकी कीमतों में उछाल आया है। जानकारों के मुताबिक मलमास शुरू हो चुका है, ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की संभावना है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं। उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें। आज यानी 15 मार्च को ये हैं सोने और चांदी के दाम।
सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी
आज जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज शुद्ध सोने की कीमत में 1100 रुपए की तेजी आई है। ऐसे में अब इसकी कीमत 87,730 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। इसके अलावा आभूषण सोने की कीमत में भी बदलाव हुआ है। इसकी कीमत में भी 1100 रुपए का उछाल आया है। अब इसकी कीमत 81,350 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। इसके अलावा चांदी की कीमत में भी आज रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। इससे चांदी की कीमत एक बार फिर अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गई है। आज इसकी कीमत में 3100 रुपए की तेजी आई है। ऐसे में अब इसकी कीमत 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। ऐसे में चांदी एक बार फिर एक लाख रुपए के पार पहुंच गई है।
निवेश के लिए अच्छा समय
ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि मलमास शुरू हो गया है। यह एक महीने तक रहेगा। इस दौरान सोना-चांदी खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसमें एक महीने से ज्यादा समय तक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रहेगी। सोने-चांदी में निवेश के लिए यह अच्छा समय है। इस समय दोनों कीमती धातुएं अभी की अपेक्षा सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी तथा होलाष्टक और मलमास के बाद जब पुनः शुभ कार्य शुरू होंगे तो इनके दाम फिर बढ़ेंगे।