Aapka Rajasthan

सोने ने तोड़े अबतक कसे सारे रिकॉर्ड! 1 किलो चंडी के बाराबर हुई 10g सोने की कीमत, जानिए क्या है आज के ताजा भाव

 
सोने ने तोड़े अबतक कसे सारे रिकॉर्ड! 1 किलो चंडी के बाराबर हुई 10g सोने की कीमत, जानिए क्या है आज के ताजा भाव 

सोने-चांदी के भाव में बदलाव का दौर जारी है। कल कीमती धातुओं के भाव में हुई बढ़ोतरी के बाद आज मिलाजुला असर देखने को मिला है। सोने के भाव एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बता दें कि पिछले दिनों सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले कुछ दिनों में तीन-चार दिन के अंदर ही चांदी में 10 हजार से ज्यादा की गिरावट आई थी, लेकिन इसके बाद फिर से इसके भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भाव का अपडेट जारी किया है, आज दोनों के भाव में बदलाव देखने को मिला है। ज्वैलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास और वैश्विक स्तर पर बाजार में उथल-पुथल के चलते स्थानीय बाजार में फिर से सोने-चांदी की मांग बढ़ गई है। साथ ही स्थानीय बाजारों में भी इनकी मांग बढ़ने लगी है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें, आज 11 अप्रैल को ये हैं सोने-चांदी के भाव।

सोने के भाव में तेजी और चांदी के भाव में गिरावट
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है। आज शुद्ध सोने के भाव में 1300 रुपए का उछाल आया है। इससे पहले कल इसमें 2700 रुपए की तेजी आई थी। ऐसे में अब बढ़त के बाद इसकी कीमत 95,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। इसके अलावा आभूषण सोने के भाव में भी आज 1200 रुपए की गिरावट आई है, अब इसकी कीमत 88,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं, आज चांदी के भाव में लंबे समय के बाद गिरावट आई है। कल इसमें 3300 रुपए की तेजी आई थी। आज इसमें 200 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में अब इसकी कीमत 95,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

सुरक्षित निवेश के लिए सोना पहली पसंद है। ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर पहली पसंद बन गया है। यही वजह है कि इस सीजन में इसके दाम इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। इसकी बढ़ती मांग के चलते सोने और चांदी के दाम बराबर हो गए हैं। सर्राफा बाजार के भाव के मुताबिक 10 ग्राम सोना 1 किलो चांदी के बराबर हो गया है। ज्वैलर पूरनमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।